Site icon Jan Bharat Samachar

16 मई को भारत की विजय व शहीदों की शहादत को समर्पित विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Spread the love

पुणे.हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 26 पर्यटकों, नागरिकों, सेना अधिकारियों तथा पूंछ के गुरुद्वारे पर बमबारी के दौरान शहीद हुए ज्ञानी अमरीक सिंह जी सहित सिख परिवारों की वीरगति को श्रद्धांजलि देने हेतु पुणे के सभी गुरुद्वारों ने एकजुट होकर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह श्रद्धांजलि सभा रविवार, 18 मई को सुबह 10:00 बजे गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, कैंप, पुणे में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा।

शहीदों की आत्मिक शांति हेतु अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ 16 मई को सुबह 10:30 बजे से किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने सभी संगतजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले इन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, शांति और बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है।

 

Exit mobile version