Jan Bharat Samachar

भाजपा जैन प्रकोष्ठ द्वारा महानगरपालिका चुनाव की जोरदार तैयारी शुरू

Spread the love

पुणे . आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र भाजपा जैन प्रकोष्ठ की ओर से पुणे मर्चंट्स चेंबर में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस “जैन कार्यकर्ता सम्मेलन” का उद्देश्य पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जैन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राजेश पांडे ने कहा, “जैन समाज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में गहरी आस्था रखता है और हर चुनाव में भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। हमें विश्वास है कि यह समर्थन आगे भी बना रहेगा।”

पूर्व सभागृह नेता श्रीनाथ भिमाले ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद अब महानगरपालिका पर भी भाजपा का ध्वज फहराना हर भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प है, और हम इसमें अवश्य सफल होंगे।

भाजपा जैन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री संदीप भंडारी ने जानकारी दी कि, महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए कोर कमिटियों की घोषणा की गई है। प्रत्येक महापालिका क्षेत्र में जैन कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जैन समाज तन-मन-धन से भाजपा के साथ खड़ा है और समाज को संगठित करते हुए महानगरपालिका में भाजपा को मजबूत करना हमारा प्रयास रहेगा।

पूर्व नगरसेवकों बालासाहेब ओसवाल और प्रवीण चोरबोले ने आश्वासन दिया कि उन्होंने पूर्व में भी क्षेत्रवासियों और जैन समाज की समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक किया है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।

भाजपा जैन प्रकोष्ठ पुणे शहराध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा (मुथ्था) ने कहा, कि वे पिछले 18 वर्षों से आनंद दर्शन युवा मंच, जैन कॉन्फरेंस, लायन्स क्लब, जैन सेना, जीतो आदि के माध्यम से समाजसेवा करते आ रहे हैं और एक मजबूत युवा संगठन भी खड़ा किया है। अब महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की ओर से वे सभागृह में विशेष छाप छोड़ने का संकल्प लेकर आए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री संदीप खर्डेकर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती में जैन समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण साबित होगी और आगामी चुनाव पार्टी के लिए निर्णायक होंगे।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संदीप भंडारी ने भाजपा की ओर से इच्छुक जैन समाज के उम्मीदवारों — प्रवीण चोरबोले, बाळासाहेब ओसवाल, महेंद्र सुंदेचा (मुथ्था), भरत भुरट, आनंद छाजेड़, अरविंद कोठारी, श्रीमल बेदमुथा, प्रतीक देसरड़ा, कुंतीलाल चोरडिया, राजकुमार बाफना का परिचय उपस्थित लोगों से करवाया।

इस मौके पर मानसीताई देशपांडे, अविनाश शिळमकर, राजेंद्र भाटिया, बाळासाहेब धोका, रवी दुगड़, अनिल नाहर, मितेश नहाटा, कीर्ति राज दुगड़, हरीश शाह आदि ने उपस्थित जनसमुदाय का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जिनेन्द्र कावेडिया ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश बोरा, अभिजीत शाह, विनोद सोलंकी, निमेश शाह, मयूर सरनोत, सौरभ धोका, राजेश सालेचा, आनंद गाडिया, उमेदमल धोका, पंकज बाफना, श्रीमल बेदमुथा, सुयोग शाह, उमेश पितानी, प्रकाश बाफना, मुकेश राजावत, प्रीतम जैन, मनीष जैन, देवेंद्र पारख, सचिन कोटेचा, पंकज बाफना, कमलेश बोथरा, अल्पेश घोगरी, कुणाल लुंकड़, अजित चंगेडिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Exit mobile version