Site icon Jan Bharat Samachar

सभी झोन में महिला अत्याचार से जुड़ी शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक की जाए

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे . पुणे शहर में वैष्णवी हगवणे के संदिग्ध “हुंडा बळी” प्रकरण ने एक बार फिर महिला अत्याचार और घरेलू हिंसा के मामलों को उजागर कर दिया है। इस बीच, सामाजिक संगठन गुलाबो गैंग, प्रियदर्शनी वुमन्स फोरम और सावित्री ज्योती महिला उद्योग संस्था ने पुणे शहर पुलिस से एक महत्वपूर्ण मांग की है। संस्थाओं की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने पुणे शहर के सहआयुक्त  रंजन शर्मा को एक पत्र सौंपते हुए कहा है कि “पिछले छह महीनों में पुणे शहर के सभी झोन में महिलाओं के साथ हुए घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से संबंधित कितनी शिकायतें दर्ज हुईं, उन पर क्या कार्रवाई की गई, यह पूरी जानकारी हमें उपलब्ध कराई जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि वैष्णवी का मामला आत्महत्या है या हत्या – यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे प्रेरित होकर कई पीड़ित महिलाएं और उनके परिवार आगे आ रहे हैं।”हमें लगातार फोन आ रहे हैं, महिलाएं कह रही हैं कि उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कहीं-कहीं राजनीतिक दबाव या प्रभावशाली लोगों के चलते मामले दबा दिए जाते हैं।”महिलाएं अक्सर आखिरी उम्मीद के रूप में पुलिस से मदद मांगती हैं।कुछ मामलों में पुलिस भी दबाव में होती है।हालांकि हर बार पुरुष ही दोषी हो, ऐसा नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि महिलाओं की हर शिकायत झूठी होती है।

संगीता तिवारी ने कहा कि गरीब और असहाय महिलाएं वकील तक नहीं कर सकतीं। ऐसे मामलों में उनका संगठन कानूनी और आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को न्याय दिलाने की कोशिश करता है।

प्रमुख मांगें:

  1. हर झोन के पुलिस स्टेशन में दर्ज घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना की शिकायतों का आंकड़ा।

  2. कितनी एफआईआर दर्ज हुईं और कितनों पर कार्रवाई हुई, यह विवरण।

  3. जानकारी जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाए ताकि सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित महिलाओं की मदद की जा सके।

Exit mobile version