Site icon Jan Bharat Samachar

दुबई में हर्षित अभिराज के सुरों की बारिश

Spread the love

पुणे. महाराष्ट्र से हजारों किलोमीटर दूर दुबई में प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हर्षित अभिराज ने अपनी आवाज के जादू से दुबई में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “भजनोत्सव 2025” दुबई के ग्लेनडेल इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से भजनोत्सव में जैन भक्ति गीत प्रस्तुत करने के लिए भारत से हर्षित अभिराज को आमंत्रित किया गया था। हर्षितने गाएं हुवे सभी गानों को उत्साही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

नवकार मंत्र के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में जय जय महावीर स्वामी, घर-घर महावीर, जग में गुरु जैसा साथी ना कोई, मेरे मन में बसे, मेरे झोपड़ी के भाग, केसरिया जैसे भक्ति गीत हर्षित और श्रमण संघ, दुबई के गायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजकों के अनुरोध पर हर्षित ने दुबई में भारतीय उच्चायुक्त श्री बिजेन्द्र सिंह (उच्चायुक्त प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक विभाग) के समक्ष “राम सियाराम, सियाराम जय जय राम” गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रमण संघ दुबई के अध्यक्ष धीरज जैन, श्रमण संघ गायक एवं हर्षित अभिराज को सम्मानित किया गया।

कीबोर्ड – सुबोध गोडबोले, तबला और ढोलक – किजाके नांबियार ने संगत की। आयोजक थे फ्रेंड्स ऑफ इंडिया और जैन श्रमण संघ दुबई। इसके लिए श्रमण संघ के अध्यक्ष धीरज जैन, ममता जैन व परिवार के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में हर्षित अभिराज की आवाज के जादू से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए

Exit mobile version