Site icon Jan Bharat Samachar

गायक रविन्द्र सिंह के रोमांटिक वीडियो “आज भी दिल में” का धूम-धमाका

Spread the love
मुम्बई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के प्रतिभाशाली गायक रविन्द्र सिंह का नया बर्थडे गीत रिलीज़ होते ही काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाने को खूब व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। रविन्द्र सिंह द्वारा गाया गया यह बर्थडे सांग
लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यह काफी एनर्जी से भरपूर खूबसूरत गीत है जो बर्थडे पार्टी के लिए परफेक्ट गीत है।
आर विज़न प्रेजेंट्स बर्थडे सांग के गायक रविन्द्र सिंह हैं जबकि इसकी गीतकार नीतू पाण्डेय क्रांति है। इसका संगीत युवी ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर राज सागर हैं। डीओपी व एडिटर नरेश शाह हैं। इस वीडियो मे जीत राय दत्त,  कनिष्का और रविन्द्र सिंह ने अभिनय किया है।
हाल ही में रिलीज हुए रविन्द्र सिंह के एक रोमांटिक वीडियो “आज भी दिल में” को साढ़े 7 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। रविन्द्र सिंह ने बड़ी शिद्दत से इसको गाया है। इसकी गीतकार नीतू पाण्डेय क्रांति है. इसका संगीत अरशद अहमद ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर राज सागर और डीओपी नरेश शाह हैं। यह दिल को छू लेने वाला गीत खूब पसन्द किया जा रहा है। रविन्द्र सिंह एक प्रतिभाशाली गायक और निर्माता हैं. कोई फरियाद, अपनी आंखों में, चमकते चाँद, आँखों की नमी जैसे कई सॉन्ग्स के लिए भी वह मशहूर हैं। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो थाईलैंड, लद्दाख, गोवा और जैसलमेर जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर फ़िल्माए हैं।
Exit mobile version