Site icon Jan Bharat Samachar

30 मई से ‘दस्तकारी हाट’ सिल्क वीव्स वस्त्र प्रदर्शनी

Spread the love

पुणे  .देशभर के २० राज्यों के कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित कपड़े, साड़ियाँ, शॉल और गलीचे आदि का प्रदर्शन करने वाली ‘दस्तकारी हाट सिल्क वीव्स एक्सपो’ ३० मई से ०८ जून २०२५ तक सोनल हॉल (एरंडवणे, कर्वे रोड) में आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह ११ बजे से रात ९ बजे तक खुली रहेगी। इस विशेष प्रदर्शनी में बनारसी सिल्क, लिनन, कॉटन और पारंपरिक उत्सव परिधानों के बेहतरीन प्रकार प्रदर्शित किए जाएंगे। साड़ियाँ, ड्रेस मटेरियल, सूट, कुर्ते, शॉल और विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित वस्त्र इस कार्यक्रम में प्रदर्शित और उपलब्ध होंगे। विभिन्न राज्यों की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों का संगम इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा। भारत के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए रेशमी और सूती वस्त्रों के ७० से अधिक स्टॉल्स इस प्रदर्शनी में होंगे।

पारंपरिक वस्त्रों की खूबसूरती और भारतीय कारीगरों की कला का अनोखा अनुभव देने वाली यह प्रदर्शनी पुणेवासियों के लिए खरीदारी का अवसर ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत की झलक का भी विशेष माध्यम बनेगी। विभिन्न राज्यों के रंग, डिज़ाइन और तकनीक से सजे यह वस्त्र न सिर्फ पहनावे की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि यह प्रदर्शनी एक सजीव कला महोत्सव का रूप लेगी। साथ ही, इस अवसर पर कारीगरों से सीधे संवाद करने और उनके हुनर को प्रोत्साहन देने का अवसर भी पुणेवासियों को मिलेगा। प्रवेश और पार्किंग दोनों नि:शुल्क हैं।

Exit mobile version