पुणे. पुणे शहर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरजजी घाटे के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा पुणे शहर द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में येरवडा स्थित श्री बाभुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा पुणे शहर के अध्यक्ष एडवोकेट सूरज संजू शेषधर दुबे के नेतृत्व में किया गया। स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ, इस अभियान में मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छ, पवित्र एवं वातावरणीय दृष्टिकोण से प्रेरणादायी संदेश समाज को दिया गया।
इस अभियान में अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा:
एडव्होकेट सूरज संजू शेषधर दुबे – आयोजक एवं प्रेरणास्त्रोत संतोषजी सुकाळे,बबलुजी गलीयाल, सुभाषचंद्रजी मिश्र, नवनीतजी पांडे, महेशजी शिंदे, रोहितजी मांढरे, सोनूजी, रोहितजी पांडे शामिल हैं।
इन सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा एवं स्वच्छता के कार्यों में आगे आने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाला था, बल्कि सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की सेवा भावना को भी सशक्त करता है।उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा पुणे शहर का यह प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने वाला सिद्ध हुआ है।

