Site icon Jan Bharat Samachar

ब्रेकिंग न्यूज़: दिवाली पर चुनाव होने की संभावना! महाराष्ट्र में दो चरणों में हो सकती हैं ज़िला परिषद और मनपा चुनाव

Spread the love

पुणे. महाराष्ट्र में इस साल दिवाली के आसपास स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग द्वारा इन चुनावों को दो चरणों में कराने की योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में ज़िला परिषद (ZP) और दूसरे चरण में महानगरपालिका (मनपा) चुनाव कराए जा सकते हैं।

राज्य सरकार का इरादा इन चुनावों को वर्ष 2017 की प्रभाग रचना के आधार पर कराने का है। पिछले तीन से पांच वर्षों से कई स्थानीय संस्थाएं लोकप्रतिनिधियों के बिना हैं और उन पर प्रशासक नियुक्त हैं। ऐसे में इन चुनावों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

एक लाख EVM की आवश्यकता के अनुसार दो चरणों में चुनाव होने की संभावना 

चुनाव आयोग के अनुसार इन चुनावों के लिए करीब एक लाख EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जरूरत पड़ेगी। इसी कारण से चुनावों को दो चरणों में कराने की योजना बन रही है। सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है, जिससे कि यह दिवाली के समय के आसपास होगी।

6 मई को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सभी लंबित स्थानीय निकाय चुनाव आगामी चार महीनों में पूरे किए जाएं। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने प्रभाग रचना और आरक्षण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया है।केंद्रीय चुनाव आयोग की EVM मशीनों में पिछले चुनावों का डेटा “व्हाइट मेमोरी” में स्टोर होता है। इस डेटा को हटाकर नई मेमोरी कार्ड डालकर स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग इसी दिशा में तकनीकी तैयारी में जुटा हुआ है

 

अब अगले तीन महीने राजनीतिक माहौल गर्म ?

2017 में जो प्रभाग रचना हुई थी, उसका लाभ महायुती को मिला था। अब एक बार फिर उसी आधार पर चुनाव कराए जाने की तैयारी है, जिससे सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।प्रभाग रचना और आरक्षण प्रक्रिया जैसे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि चुनाव समय पर संपन्न हो सकें। इस बार दिवाली के मौसम में राजनीतिक माहौल भी खासा गर्म रहने वाला है। आने वाले तीन महीने सभी राजनीतिक पार्टियों के भारी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

Exit mobile version