Site icon Jan Bharat Samachar

मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र बना देश का ‘नंबर वन’,

Spread the love

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र ने एक बार फिर देश में अपना दबदबा साबित करते हुए विदेशी निवेश के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 के पहले 9 महीनों में राज्य ने रिकॉर्ड ₹1,64,875 करोड़ की विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आकर्षित की है। यह आंकड़ा देश में आई कुल ₹4,21,929 करोड़ की FDI का 40% हिस्सा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि, “महाराष्ट्र अब विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। ये राज्य की नीतियों, पारदर्शक प्रशासन और उद्योगमैत्री वातावरण का परिणाम है।”

विशेष बात यह है कि इस वर्ष राज्य में 32% अधिक विदेशी निवेश दर्ज हुआ है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अभूतपूर्व है। वर्ष 2024-25 के सिर्फ पहले 9 महीनों में महाराष्ट्र ने पिछले 10 वर्षों का सर्वोच्च निवेश स्तर हासिल कर लिया है।

जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही में ₹25,441 करोड़ का निवेश

सिर्फ जनवरी से मार्च 2025 के तीन महीनों में महाराष्ट्र ने ₹25,441 करोड़ की विदेशी पूंजी आकर्षित की है, जिससे यह वर्ष राज्य के उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक बन गया है।

राज्य सरकार की नीतियों, लॉजिस्टिक हब्स, अवसंरचना विकास, मेट्रो-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रकल्प और सिंगल विंडो क्लिअरन्स सिस्टम को इस सफलता का श्रेय दिया जा रहा है।

इस उपलब्धि के साथ महाराष्ट्र ने न सिर्फ अन्य राज्यों को पीछे छोड़ा है, बल्कि अपने ही पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। राज्य की यह आर्थिक उन्नति निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है ।

Exit mobile version