Site icon Jan Bharat Samachar

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर त्रिशताब्दी जयंती पर सारसबाग में श्रद्धांजलि, प्रवीण चोरबेले ने किया नमन

Spread the love

पुणे, पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर आज पुणे के सारसबाग स्थित उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस विशेष अवसर पर पुणे महानगर पालिका के मा. नगरसेवक तथा महालक्ष्मी मंदिर सारसबाग, पुणे के विश्वस्त प्रवीण माणिकचंद चोरबेले ने भी उपस्थित रहकर अहिल्यादेवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने विचार व्यक्त किए।

प्रवीण चोरबेले ने इस मौके पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर का जीवन समाज के लिए समर्पित था। उन्होंने जनकल्याण के अनेक कार्य किए, मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, धर्म और संस्कृति की रक्षा की तथा शासन प्रशासन में नारी नेतृत्व की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उनका आदर्श जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से परिचित कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

इस कार्यक्रम में भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, प्रदेश संगठन मंत्री राजेशजी पांडे, स्थानीय विधायक हेमंत रासने सहित बड़ी संख्या में नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राजमाता अहिल्यादेवी होळकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के समन्वय में स्थानीय महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट, समाजसेवी संस्थाएं और नागरिकों की भागीदारी भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Exit mobile version