Site icon Jan Bharat Samachar

महावितरण सकारात्मक, बाह्यस्त्रोत विद्युत कर्मियों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध – संचालक राजेंद्र पवार

Spread the love

पुणे. महावितरण की ग्राहक सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने में बाह्यस्त्रोत विद्युत कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए महावितरण प्रशासन सकारात्मक दृष्टिकोण अपना रहा है, यह आश्वासन महावितरण के मानव संसाधन संचालक राजेंद्र पवार ने शनिवार, 31 मई को दिया।

यह वक्तव्य उन्होंने शनिवार पेठ स्थित स्व. बालासाहेब साठे सभागृह में आयोजित महाराष्ट्र विद्युत ठेका कामगार संघ की राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में मार्गदर्शक के रूप में बोलते हुए दिया। इस अवसर पर उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी भूपेंद्र वाघमारे, प्रदेश अध्यक्ष निलेश खरात, महामंत्री सचिन मेंगाळे भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मानव संसाधन संचालक पद पर नियुक्ति होने पर पवार का संघ की ओर से सत्कार भी किया गया।

पवार ने जानकारी दी कि महावितरण में विद्युत सहायक पद के लिए हाल ही में सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में बाह्यस्त्रोत ठेका कर्मियों को आयुसीमा में छूट दी गई है और अनुभव के लिए 10 अतिरिक्त अंक दिए जा रहे हैं। इससे निश्चित रूप से ठेका विद्युत कर्मियों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में उपमहामंत्री राहुल बोडके, संगठन मंत्री उमेश आनेराव, पुणे जोन सचिव निखिल टेकवडे सहित राज्य के 22 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version