Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे की छात्रा शर्मिष्ठा पनौली का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Spread the love

पुणे. देशभर में इन दिनों एक वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, जिसकी केंद्रबिंदु है पुणे में वकालत की पढ़ाई कर रही छात्रा शर्मिष्ठा पनौली। इस छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक विशेष धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था। अब इस मामले में कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।

Imमीडिया सूत्रों के अनुसार, शर्मिष्ठा पनौली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने एक खास धर्म को लेकर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर कई जगहों पर नाराज़गी जाहिर की गई।

इस वीडियो को लेकर कोलकाता के गार्डनरीच पुलिस स्टेशन में शर्मिष्ठा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा और उसका परिवार लापता हो गया था, जिससे पुलिस उन्हें नोटिस भी नहीं दे सकी। ऐसे में पुलिस ने अदालत का रुख किया और गिरफ्तारी के आदेश लिए।

कोलकाता पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात गुरुग्राम से शर्मिष्ठा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा। वह फिलहाल कोलकाता पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी ह

शर्मिष्ठा ने वीडियो वायरल होने के बाद बिना शर्त माफी मांगी थी और विवादित वीडियो को भी डिलीट कर दिया था। बावजूद इसके, अदालत ने उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह मामला सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आज़ादी बनाम धार्मिक भावनाओं के अपमान के बीच संतुलन को लेकर एक बार फिर बहस को जन्म दे रहा है।

Exit mobile version