Site icon Jan Bharat Samachar

मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने नव नियुक्त आयुक्त नवलकिशोर को दी शुभकामनाएं और बधाई

Spread the love

 

पुणे। पुणे महानगरपालिका के 38वें आयुक्त के रूप में नवलकिशोर राम ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के उच्च व तंत्रशिक्षण मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने उन्हें बधाई दी और भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

चंद्रकांतदादा पाटील ने इस दौरान महापालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सकारात्मक दृष्टिकोन व नीतियां अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन को संवेदनशील व सक्रिय रहना चाहिए।

इस अवसर पर महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी., ओमप्रकाश दिवटे, भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, विधायक भीमराव तापकीर, हेमंत रासने, पूर्व नगरसेवक गणेश बिडकर, श्रीनाथ भिमाले, राजू शिळीमकर, वर्षाताई तापकीर, दीपक पोटे, गणेश कळमकर, प्रमोद कोंढरे, राहुल भंडारे, रविंद्र साळेगावकर, महेश पुंडे, सुभाष जंगले सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version