Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे NCP में नई नियुक्तियां: सुनील टिंगरे पूर्व पुणे अध्यक्ष, रूपाली पाटील कार्याध्यक्ष

Spread the love

 

पुणे। शहर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिक विकास को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने पुणे शहर को दो भागों में बांटकर संगठनात्मक फेरबदल किया है।

पूर्व पुणे अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक सुनील टिंगरे की नियुक्ति की गई है। कार्याध्यक्ष पद पर रूपाली पाटील ठोंबरे और हाजी फिरोज शेख को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पोर्शे दुर्घटना मामले में सुनील टिंगरे चर्चा में रहे थे, वहीं रूपाली पाटील ने वैष्णवी हगवणे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

पश्चिम पुणे अध्यक्ष पद पर सुभाष जगताप को नियुक्त किया गया है, जो पूर्व में नगरसेवक और सभागृह नेता रह चुके हैं। कार्याध्यक्ष पद पर प्रदीप देशमुख की पुनर्नियुक्ति हुई है, जबकि अक्रूर कुदळे को दूसरा कार्याध्यक्ष बनाया गया है।

इन नियुक्तियों की घोषणा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की, और नियुक्ति पत्र प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने प्रदान किए। सभी नाम विधायक चेतन तुपे ने घोषित किए।
यह बदलाव आगामी पुणे महापालिका चुनावों की तैयारी के तहत किया गया है।

Exit mobile version