Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे के नितिन अग्रवाल को “हिंदू राष्ट्र भूषण” और नीता अग्रवाल को “अग्र गौरव” पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Oplus_16777216

Spread the love

 

पुणे। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित “अंतरराष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025” में पुणे के प्रतिष्ठित समाजसेवी और उद्योगपति नितिन जयप्रकाश अग्रवाल को “हिंदू राष्ट्र भूषण” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम 12 जून 2025 को झुंझुनू (राजस्थान) में आयोजित होने जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल गणेश जी लाल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल , भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के विशेष उपस्थिति के साथ संपूर्ण भारत के 1000 अग्रवालों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
उक्त अवसर पर समाज की 37 विभूतियों को विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलंकृत किया जाएगा। यह आयोजन 500 से अधिक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

इसी समारोह में अग्र समाज की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती नीता चंद्रशेखर अग्रवाल को “अग्र गौरव” सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, संगठन निर्माण और अग्र संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
इस गरिमामयी आयोजन का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कर रहे हैं। आयोजन समिति ने पुणे इकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार मित्तल के माध्यम से यह सूचना दी है।

समाजजनों में इस गौरवपूर्ण अवसर को लेकर हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पुणे के अग्र समाज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Exit mobile version