Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे के कई इलाकों में आज नहीं होगी जलापूर्ति शुक्रवार को कम प्रेसर व देर से जलापूर्ति होने की संभावना

Spread the love

 

पुणे। पुणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुरुवार 5 जून को शहर के कुछ इलाकों में विभिन्न कारणों से जलापूर्ति नहीं होगी जबकि शुक्रवार 6 जून को कम दबाव से और देर से जलापूर्ति होने की संभावना है।
बताया गया है कि, पर्वती HLR चौकसेनी यांत्रिक पंपिंग स्टेशन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते पर्वती इंद्रपुरी चौक स्थित मुख्य इनलेट व पाइप लाइन जॉइंट के दुरुस्ती काम के कारण 5 जून को पूरे दिन पानी बंद रहेगा और 6 जून को पानी कम दबाव से आने की संभावना है।

पानी की आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र इस प्रकार हैं:
तावरे कॉलनी, वाकडेकर नगर, मायाराम गोंड, इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एस्टेट, पर्वती, इंद्रपुरी चौक, ट्रेमिक्स पार्क, अरुणाभा सोसायटी परिसर, बवधन, गननगण, महाराणा प्रताप हाउसिंग, शिवतारनगर, धायरीगांव, महात्मानगर, आरण्येश्वर, मुकुंदनगर का कुछ भाग, प्रेमनगर का शेष भाग, एट्रेस्ट, माईस यार्ड का शेष भाग और टाईलनगर।

पुणे महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का पहले से संचय कर रखें और अनावश्यक जल उपयोग से बचें। किसी भी असुविधा के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Exit mobile version