Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे मंडल ने 15 दिवसीय जागरूकता अभियान के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिन

Oplus_16777216

Spread the love

पुणे .मध्य रेलवे के पुणे मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर, रैली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे हरियाली को बढ़ावा और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान का समापन 5 जून 2025 को संगम पार्क ऑफिसर्स कॉलोनी, पुणे में शपथ ग्रहण समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक, पुणे श्री राजेश कुमारा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री पी यू सिंह, तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अभियान की एक अनूठी विशेषता रही रंगोली प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों ने जीवंत रंगों के माध्यम से प्लास्टिक के स्थान पर जूट एवं कपड़े के थैलों के उपयोग जैसी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक संदेशों को रेखांकित किया।

4 जून 2025 को पुणे स्टेशन पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पुणे मंडल द्वारा की गई ये पहल पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह अभियान राष्ट्र एवं विश्वस्तरीय हरित प्रयासों के अनुरूप रहा।

 

Exit mobile version