Site icon Jan Bharat Samachar

आज से अग्रवाल समाज विश्रांतवाड़ी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ‌ का भव्य आयोजन

Spread the love

पुणे. अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाडी, पुणे के तत्वावधान में तथा श्री श्यामप्रेमी सुरेशजी अग्रवाल परिवार के विशेष सहयोग से 6 जून से 13 जून 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला होगा। यह कथा प्रति दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक‌ तिरुपति गार्डन, लेन नंबर-2, एयरपोर्ट रोड, टिंगरे नगर, पुणे-15 में होगी।

कथा वाचन के लिए विशेष रूप से श्रीधाम वृंदावन से पंडित देवेंद्र शास्त्री जी पाराशर पधार रहे हैं जिनके ओजस्वी और भावपूर्ण वाणी से पुणेवासी श्रीमद्भागवत की दिव्यता का अनुभव करेंगे।

मुख्य यजमान के रूप में अग्रवाल समाज विश्रांतवाडी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रभुदयालजी अग्रवाल एवं परिवार उपस्थित रहेंगे। कथा के उपरांत सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

इस दिव्य आयोजन में वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा मनोहारी झांकियों की भी प्रस्तुति की जाएगी, जो कथा के भावों को जीवंत रूप देगी।

इस पावन अवसर पर अग्रवाल समाज, विश्रांतवाडी ट्रस्ट, सुरेशजी अग्रवाल परिवार, बाबा श्याम भक्त परिवार एवं श्री श्याम परिवार पुणे की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।यह आयोजन पुणेवासियों के लिए एक दुर्लभ आध्यात्मिक सौभाग्य होगा।

Exit mobile version