Site icon Jan Bharat Samachar

वरिष्ठ नागरिक से गले की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुणे: खडकी पुलिस थाना क्षेत्र में दिनांक 28 मई को एक वृद्ध महिला से गले की सोने की चेन लूटने की घटना में शामिल आरोपी को खड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी दिनेश अमृतलाल जैन (24 ) आकाशदीप सोसायटी, खडकी को गिरफ्तार किया गया है।

अधिक जानकारी के अनुसार,28 मई को 65 वर्षीय पीड़िता शांता प्रविण साकरिया एलफिंस्टन रोड से पैदल जा रही थीं, तभी एक अज्ञात युवक ने उनकी चेन जबरन छीन ली और फरार हो गया। घटना अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होने से नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ था।

चूंकि यह घटना एक वरिष्ठ महिला के साथ दिनदहाड़े हुई थी, इसलिए पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप फुलपगारे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा को जांच सौंपी गई। जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी की मदद से आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।

इसके बाद 31 मई को पुलिस उपनिरीक्षक दिग्विजय चौगले और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया और मेडिकल आधार पर पुलिस कस्टडी की मांग की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी में आरोपी को किसी की मदद मिली थी या नहीं और चेन को कहां बेचा गया। आगे। की करवाई खड़की पुलिस द्वारा की जा रही है

यह कार्रवाई पुणे शहर के पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार, सह आयुक्त श्री रंजनकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग श्री मनोजकुमार पाटील, उप आयुक्त परिमंडल-4 श्री हिंमत जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त खडकी विभाग श्री विठल दबडे के मार्गदर्शन में

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री दिलीप फुलपगारे, जांच प्रमुख दिग्विजय चौगले, पुलिस उपनिरीक्षक आश्विनी कांबळे, भाऊसाहेब शेवरे, सुधाकर राठोड, अनिकेत भोसले, ऋषिकेश दिघे, दिनेश भोये, प्रताप केदारी, गालीब मुल्ला, प्रविण गव्हाणे, शिवराज खेड आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों ने की।

 

 

Exit mobile version