Site icon Jan Bharat Samachar

महावितरण के सहायक अभियंता और एक निजी एजेंट रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार 

Spread the love

पुणे – भ्रष्टाचार विरोधी विभाग (एंटी करप्शन ब्यूरो – ACB) पुणे शाखा ने महावितरण कार्यालय, स्पाईन सिटी उपविभाग 2, भोसरी, पुणे में एक सहायक अभियंता और उसके एक  निजी एजेंट  को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहायक अभियंता रामप्रसाद सुखदेव नरवडे (उम्र 34 वर्ष, वर्ग-2 अधिकारी) और उनके परिचित श्यामलाल असोकन (निजी व्यक्ति) (34,मोशी) को गिरफ्तार किया गया है।

अधिक जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक सरकारी विद्युत ठेकेदार हैं, जो महावितरण कंपनी के साथ लायजनिंग व घरेलू विद्युत कनेक्शन की मंजूरी से संबंधित कार्य करते हैं। उन्होंने 4 मार्च को एक ग्राहक के घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए महावितरण कार्यालय, भोसरी में आवेदन किया था। इस संबंध में आरोपी सहायक अभियंता रामप्रसाद सुखदेव नरवडे के पास आगे की कार्यवाही के लिए भेजा गया था । लेकिन अभियंता रामप्रसाद नरवडे ने कनेक्शन की मंजूरी देने के एवज में ₹35,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस पर शिकायतकर्ता ने 2 जून को ACB पुणे कार्यालय में इसकी शिकायत की। ACB ने 4 जून को प्राथमिक जांच की, जिसमें यह रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।

इसके बाद, आज 5 जून को ACB टीम ने जाल बिछाकर अभियंता रामप्रसाद नरवडे ने अपने परिचित श्यामलाल असोकन को शिकायतकर्ता से ₹25,000 की रिश्वत रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री. शिरीष सरदेशपांडे और अप्पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शीतल जानवे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक श्री. प्रसाद लोणारे के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत भोसरी एम.आई.डी.सी. पुलिस स्टेशन, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय, पुणे में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

ACB पुणे की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या उनके द्वारा नियुक्त एजेंट, सरकारी कार्यों के लिए वैधानिक शुल्क के अलावा रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी तुरंत जानकारी ACB कार्यालय को नीचे दिए गए नंबर पर दें।

Exit mobile version