Jan Bharat Samachar

अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाडी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ

Spread the love

पुणे.अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाडी द्वारा 6 जून  को श्रीराम मंदिर, दशरथ नगर से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ भव्य रथ यात्रा के साथ किया गया। इसमें सबसे पहले मुख्य यजमान श्री सुरेश अग्रवाल जी ने श्रीमद् भागवत पोथी को अपने सिर पर धारण कर यात्रा का प्रारंभ किया।

यात्रा में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां, ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि, और सजीव झांकी रथ ने जनमानस को आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सजे-धजे कलश सिर पर रखकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। यह रथयात्रा तिरुपति मंगल कार्यालय, टिंगरेनगर पहुंची, जहां भव्य शामियाना सुसज्जित था। वहां श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना व आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।

वृंदावन से पंडित श्री देवेंद्र शास्त्री जी ने प्रथम दिवस की कथा में नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी चरित्र, कुंती-कृष्ण संवाद एवं श्रीहरि के विभिन्न अवतारों की मधुर व्याख्या की। वृंदावन से आमंत्रित कलाकारों द्वारा झांकियों के माध्यम से कथा प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में श्री सुरेश जी अग्रवाल पंडित देवेंद्र शास्त्री जी का पुनेरी पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर अग्रवाल समाज ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी की ओर से स्वागत, सत्कार किया गया।

कथा के उपरांत यजमान श्री सुरेश अग्रवाल जी का 75वां जन्मदिवस भी समाजजन की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंत में महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुजनों ने भाग लिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 से 7:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

सभी श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आध्यात्मिक महायज्ञ का लाभ प्राप्त करें। अपने अनोखे अंदाज से सूत्र संचालक चेतन अग्रवाल ने सभी को आकर्षित किया।

Exit mobile version