Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 (सर्कुलेटिंग एरिया) और प्लेटफॉर्म 1 पर लिफ्ट तथा पानी कूलर का उदघाटन

Spread the love

पुणे . पुणे मंडल, मध्य रेल, द्वारा पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के साइड सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म 1 पर दो नई लिफ्ट तथा प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर एक नया पानी का कूलर यात्रियों की सेवा में समर्पित किया गया है, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ यात्रियों, दिव्यांगजनों और महिला यात्रियों को लाभ होगा।

इसका उद्घाटन समारोह 10 जून 2025 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री मुरलीधर मोहोळ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन तथा सहकारिता राज्यमंत्री, भारत सरकार ने उदघाटन किया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री पी. यू. जाधव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (जनरल) श्री पराग अाकणूरवार तथा अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

ये सुविधाएं यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुगमता और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रदान की गई हैं। पुणे मंडल, मध्य रेल, एक समावेशी और यात्री अनुकूल रेलवे वातावरण बनाने हेतु लगातार अधोसंरचना उन्नयन में संलग्न है।

Exit mobile version