Site icon Jan Bharat Samachar

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने हाईवे पर एसटी होटल स्टॉप्स का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

पुणे। पंढरपुर दौरे के दौरान महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने पुणे-सोलापुर महामार्ग पर एसटी के अधिकृत होटल थांबों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों व कर्मचारियों से भोजन की गुणवत्ता, कीमतें और स्वच्छता की जानकारी ली। महिला यात्रियों ने शौचालयों की अस्वच्छता की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने तत्काल सुधार के आदेश दिए।

भिगवन के पास एक अनधिकृत होटल स्टॉप पर एसटी बसों के ठहराव को देखकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही भिगवन बसस्थानक का भी दौरा किया गया, जहां बारिश में जलभराव व शौचालयों की बदहाली की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नए बसस्थानक के लिए जल्द निविदा जारी करने के निर्देश दिए। इससे स्थानीय लोगों में जल्द ही नया बसस्थानक बनने की उम्मीद जगी है।

Exit mobile version