Site icon Jan Bharat Samachar

पालखी यात्रा में शामिल होने वाले वाहन चालक 19 जून तक करवाएं तकनीकी जांच – आरटीओ पुणे का आग्रह

Spread the love

पुणे. श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं जगदगुरु संत श्री तुकाराम महाराज की पालखी यात्रा में शामिल होने वाले सभी वाहनों की तकनीकी जांच अनिवार्य रूप से 19 जून 2025 तक करवा लेने का पुणे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा आग्रह किया गया है।

हर वर्ष देहू और आळंदी से पंढरपुर तक की पालखी यात्रा में भारी संख्या में यात्री व मालवाहक वाहन सम्मिलित होते हैं। इन वाहनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है या वाहन रस्ते में बंद होकर यात्रा में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए RTO पुणे ने यह उपाय योजना घोषित की है।

वाहन चालक आळंदी रोड चाचणी मैदान या दिवे स्थित टेस्ट ट्रैक पर कार्यालयीन समय में जाकर अपने वाहन की जांच करवा सकते हैं। यह जांच पूरी तरह निःशुल्क होगी। जांच के समय वाहन चालकों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे: वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र, कर भुगतान प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, परमिट व वैध ड्राइविंग लाइसेंस ।

जांच पूर्ण होने के बाद वाहन चालक को तकनीकी जांच प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो पालखी यात्रा में भाग लेने के लिए अनिवार्य होगा।

पुणे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने पालखी यात्रा में भाग लेने वाले सभी वाहन चालकों से इस सुविधा का लाभ लेने की प्रेरणा दी है, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

Exit mobile version