Site icon Jan Bharat Samachar

Air India flight crashes :अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: सभी 242 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Spread the love

12 जून. गुजरात के अहमदाबाद शहर में आज दोपहर एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक जानकारी सामने आई है कि इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी 242 यात्री और चालक दल के सदस्य दुर्भाग्य से मारे गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) समाचार एजेंसी के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में सिर्फ  एक व्यक्ति की जान बची है, वहीं बाकी सभी यात्री मरे गए है।यह अहमदाबाद के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भयानक विमान हादसा माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान दोपहर 1:31 बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद जमीन पर गिर गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी हो सकती है, क्योंकि पायलट ने आपातकालीन संदेश भी भेजा था। हालांकि, पायलट विमान को नियंत्रित नहीं कर सका और यह बड़ा बोइंग विमान मेघाली नगर इलाके में एक इमारत से जा टकराया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि विमान के हिस्से न केवल उस इमारत पर गिरे, बल्कि इलाके की अन्य इमारतों पर भी गिरे। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है, और जिस भयावहता और जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही थी, वह अब सच हो गई है। चूंकि विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से कुछ मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसलिए बचाव अभियान तुरंत शुरू किया जा सका। इस दुर्घटना से अहमदाबाद शहर और पूरे देश में मातम फैल गया है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आगे की जांच जारी है, और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

Exit mobile version