Site icon Jan Bharat Samachar

Air India Flight LIVE Updates:  72 घंटे लगेंगे DNA मैच करने की प्रकिया में

Spread the love

अहमदाबाद . गुरुवार की दोपहर हुए दर्दनाक विमान हादसे में 240 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है. वहीं एक यात्री की जान चमत्कारिक रूप से बची है । इस शख्स की पहचान 39 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और विमान में 11ए सीट पर बैठे थे। इस घटना के बाद आज सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री अस्पताल भी पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इस हादसे में मारे गए यात्रियो की पहचान कर पाना नामुकिन है,
इसलिए  शवों का DNA किया जायेगा, इस DNA मैच करने में प्रकिया में 72 घंटे लगेंगे।

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसा वाकई भारतीय इतिहास काले दिनों में लिखा जायेगा, इस हादसे में 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जिंदगी बच गई, अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि की है। इसके बबाद आज पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के अस्पताल में उस घायल यात्री से मुलाकात की।

इस विमान में 230 यात्री और 12 कैबिन क्रू सवार थे, सवार यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे। मृतकों की संख्या प्लेन में सवार लोगों की संख्या से इसलिए ज्यादा है क्योंकि विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कई छात्र भी मारे गए हैं।

 

Exit mobile version