जून के पहले सप्ताह में शहर और जिलों में औसत से कम बारिश
पुणे: शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात तेज आंधी-तूफान आया। तेज बारिश के साथ बिजली भी गिरी, और सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने 14 जून तक जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। गुरुवार रात करीब 10 बजे भारी बारिश हुई। शहर के मध्य क्षेत्रों के साथ-साथ डेक्कन सिंहगढ़ रोड, कोथरुड, कात्रज ,बावधान, बिबवेवाड़ी जैसे उपनगरों में भी भारी बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के कारण नागरिक फंस गए। इसके अलावा बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। निचले इलाकों में जलभराव देखा गया।
पुणे शहर और उपनगरों में जून के पहले सप्ताह में औसत से कम बारिश हुई। परतु , आने वाले दिनों में बारिश के सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

