Site icon Jan Bharat Samachar

chunav update; मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देगी भाजपा

Spread the love

पिंपरी: राज्य सरकार ने महानगरपालिका, नगरपालिका और नगरपंचायतों के लिए प्रभाग रचना (वार्ड पुनर्रचना) के आदेश जारी किए हैं। नगरविकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘अ’, ‘ब’ और ‘क’ श्रेणी की महानगरपालिकाओं के लिए प्रभाग रचना करने का आदेश जारी किया गया है। इसके इसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी के लिए कमर कस ली है. इसी के पृष्ठभूमि पर पिंपरी-चिंचवड़ शहर भाजपा घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को देगी। भाजपा द्वारा ‘संकल्प ते सिद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और पिछले 11 वर्षों में
में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गए कामों की जानकारी दी जाएगी। इसमें चार करोड़ लोगों के लिए पक्के मकान, ‘हर घर जल’ योजना, आयुष्मान भारत योजना और सरकार के विकास कार्यों जैसी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएगी।

भाजपा की ‘विकासशील भारत संकल्प सभा’ ​​पिंपल सौदागर में आयोजित की गई थी । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश पांडे, शहर प्रभारी वर्षा दहले, शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, विधायक महेश लांडगे, अमित गोरखे, पूर्व विधायक अश्विनी जगताप, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव खाड़े, प्रदेश सदस्य मोरेश्वर शेडगे, पूर्व महापौर उषा ढोरे, नितिन कालजे, राहुल जाधव, महासचिव विलास माडेगिरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने पूरे देश में “संकल्प ते सिद्धि” अभियान शुरू किया है। इस अभियान को पिंपरी-चिंचवड़ शहर में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए। आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। योजनाओं का महत्व बताया जाना चाहिए। लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए,’ पांडे ने सुझाव दिया।

Exit mobile version