Site icon Jan Bharat Samachar

फ़र्ग्युसन रोड फिर बना अतिक्रमण का अड्डा, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Spread the love

पुणे. पुणे का प्रमुख व व्‍यस्‍त फ़र्ग्युसन रोड एक बार फिर अतिक्रमण की चपेट में है। पदपथ हों या साइड मार्जिन, फ्रंट मार्जिन हो या पार्किंग स्पेस — हर जगह अनधिकृत कब्जे ने फिर से अपना डेरा जमा लिया है।

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के अनुसार, शनिवार और रविवार को तो हालात बिल्कुल बेकाबू हो जाते हैं।दुकानों के आगे सामान का फैलाव, फूटपाथ पर ठेले-फेरीवालों की भीड़, और गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग से आम नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन वह सिर्फ दिखावे तक सीमित होती है। कुछ दिन के लिए अतिक्रमण हट लिया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से वही पुरानी स्थिति बन जाती है।

यहां के फुटपाथ पर अब पैदल चलने के लिए नहीं, दुकानदारों के डिस्प्ले के लिए इस्तेमाल हो रहा है। साईड मार्जिन पर पार्किंग नहीं, बल्कि अस्थायी दुकानें जम गई हैं।मॉल्स और दुकानों के तळघर (बेसमेंट) जो पार्किंग के लिए बने थे, वहां भी दुकानों का सामान रखा जा रहा है। परिणामस्वरूप वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे ट्रॅफिक जाम एक सामान्य समस्या बन गई है।

नगरपालिका की ओर से किसी भी प्रकार की ठोस और स्थायी कार्यवाही नहीं दिखाई दे रही है। शहरवासी अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन को स्थानीय समस्याओं की जानकारी है। फ़र्ग्युसन रोड फिर से साफ़-सुथरा, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुरक्षित बन पाएगा? या फिर प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अतिक्रमण यूं ही बेलगाम होता रहेगा।या फिर ये पैदल नागरिक के लिए भी उपयोगी होगा।

 

Exit mobile version