Site icon Jan Bharat Samachar

Big breaking:पुणे के कुंडमळा में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी का पुराना पुल ढहा, 25 से 30 पर्यटकों के डूबने की आशंका

Spread the love

पुणे.पुणे से आज दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।पुणे के कुंडमळा में बड़ा हादसा हुआ है। मावळ तालुका स्थित तळेगाव दाभाडे शहर के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमळा में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिससे 25 से 30 लोगों के नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

https://youtube.com/shorts/ZzZiEx0j86A?feature=shared

आज रविवार होने के चलते कुंडमळा में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण इंद्रायणी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। अचानक पुल के टूटने से कई लोग नदी में गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामस्थ और आपदा मित्र दल घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद बचाव दल पूरी मुस्तैदी से लापता लोगों को खोजने का प्रयास कर रहा है।

प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। अब तक कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।फिलहाल, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और लापता लोगों के परिजन बेसब्री से अपनों का इंतजार कर रहे हैं।साथ ही राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है।

 

 

Exit mobile version