Site icon Jan Bharat Samachar

अग्रवाल समाज फेडरेशन यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर संपन्न 

Spread the love

पुणे. अग्रवाल समाज फेडरेशन यूथ विंग की ओर से आज रविवार 15 जून को अग्रसेन भवन चिंचवड़ प्राधिकरण में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्घाटन अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल और उपाध्यक्ष विनोद शिवनारायण बंसल के हाथों किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन के सेक्रेटरी सीए के एल बंसल, जॉइंट सेक्रेटरी नितिन अगरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, सह कोषाध्यक्ष मनोज फकीरचंद अग्रवाल, कोर कमेटी सदस्य एम बी अग्रवाल, नंदलाल गुप्ता, गोल्डन क्लब के अध्यक्ष जयकिशन गोयल, सेक्रेटरी सुरेंद्र गुप्ता, यूथ विंग के अध्यक्ष-विकास गर्ग , उपाध्यक्ष- करन अग्रवाल, उपाध्यक्ष-स्मिता अग्रवाल, सचिव-पंकज अग्रवाल, सह सचिव -मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – साहिल कनोडिया, कार्याध्यक्ष- हितेश अग्रवाल सहित यूथ विंग के अनेक सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अधिक जानकारी देते हुए विकास गर्ग ने बताया कि जिन रक्तदाताओं ने रक्तदान किया उन्हें₹200000 का 1 वर्ष का बीमा कवच दिया गया है।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आधार ब्लड बैंक के डा. मकरंद शहापुरकर उनके अन्य चिकित्सकों और उनके सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version