Site icon Jan Bharat Samachar

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

Spread the love

पुणे। मावल तालुके के कुंडमला में हुई दुखद दुर्घटना में चार पर्यटकों की मृत्यु के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित दुर्घटनाएं रोकने हेतु संयुक्त प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि सभी पुल, साकव, इमारतें, वाडे, सड़के, होर्डिंग्स और रेलवे पुलों की 7 दिनों में स्ट्रक्चरल ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। खतरनाक स्थानों की पहचान कर जनजागरूकता अभियान चलाएं। पर्यटन स्थलों पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेट्स, और दिशा-निर्देशक फलक लगाए जाएं।

मानसून को देखते हुए नदी किनारे की झोपड़पट्टियों को हटाएं, आपदा मित्रों को ट्रेनिंग दें और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। रुग्णालयों, पुलिस, बिजली, जल और परिवहन विभागों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

आगामी संत तुकाराम व ज्ञानेश्वर महाराज पालखी यात्रा के चलते रस्तों से अवैध होर्डिंग्स, खतरनाक पेड़ हटाने व यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद सीईओ गजानन पाटील, पुलिस अधीक्षक संदीप गिल्ल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version