Site icon Jan Bharat Samachar

मध्य रेल ने योग से होने वाले लाभ को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले संगोष्ठी का आयोजन 

Spread the love

पुणे.11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर, मध्य रेल ने दिनांक 20.06.2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर योग के लाभों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और आम जनता के बीच स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना और प्रोत्साहित करना है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी ने की और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य रेल मुख्यालय और इसके सभी मंडलों में योग से संबंधित गतिविधियों की योजना बनाने और आयोजन पर चर्चा की गई, जो रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप है।

संगोष्ठी के हिस्से के रूप में, अपर महाप्रबंधक, अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला पतंजलि योग समिति, मुंबई के योग स्वयंसेवकों द्वारा निर्देशित एक योग सत्र में भी भाग लिया।

मध्य रेल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के हिस्से के रूप में 21 जून, 2025 को विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version