Jan Bharat Samachar

श्री गोडीजी पार्श्वनाथ मंदिर में शताब्दी महोत्सव पर विशेष अभिषेक, दीपों की रोशनी में झलका भव्य आयोजन

Spread the love

पुणे.गुरुवार पेठ पुणे स्थित 450 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री गोडीजी पार्श्वनाथ टेम्पल ट्रस्ट में दशम शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में विशिष्ट द्रव्यों द्वारा चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री गोडीजी मंदिर में त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन 18, 19 और 20 जून को किया गया। इस विशेष अवसर पर नयनरम्य दीप सज्जा के बीच महापूजा का आयोजन हुआ। अभिषेक के लिए विशेष पूजन वस्त्रों में सज्जित जैन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर में उपस्थित रही।

पूजन अवसर पर पूज्य आचार्य विराग सागर सूरीश्वरजी म.सा., पूज्य पंन्यास राजरक्षित विजयजी म.सा., पूज्य पंन्यास नयरक्षित विजयजी म.सा., पूज्य पंन्यास कृपाबिंदु विजयजी म.सा. सहित कई साध्वीजी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।अभिषेक का सौभाग्य रत्नागिरी के दिनेशभाई ओसवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

इस पावन आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र शाह सहित ट्रस्टीगण – भरतभाई शाह, धीरुभाई शाह, अशोकभाई शाह, सुधीरभाई शाह, राजीवभाई शाह, चिराग दोशी तथा जैन समाज के अनेक गणमान्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version