Site icon Jan Bharat Samachar

मुठा नदी किनारे के नागरिक सतर्क रहें; खडकवासला से जलप्रवाह बढ़कर 4345 क्यूसेक तक पहुंचेगा

Spread the love

पुणे .पुणे में जारी मूसलधार बारिश के चलते खडकवासला बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। आज दोपहर 1 बजे से 1920 क्यूसेक की दर से जलप्रवाह शुरू किया गया, जो शाम 6 बजे तक बढ़ाकर 4345 क्यूसेक तक किया जाएगा। यह जानकारी जलसंसाधन विभाग ने दी है।

 

नदी किनारे के नागरिकों को चेतावनी

बांध परिसर में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए मध्यवर्ती बाढ़ नियंत्रण कक्ष पुणे और खडकवासला पाटबंधारे विभाग की ओर से संयुक्त अधीक्षक श्वेता कुऱहाडे ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। मुठा नदी के किनारे रहने वालों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि आने वाले कुछ घंटों में जलप्रवाह और बढ़ सकता है।

 

प्रशासन की महत्वपूर्ण हिदायतें:मुठा नदी के जलप्रवाह क्षेत्र में न जाएं। नदी किनारे कपड़े धोना, जानवरों को ले जाना, तैरना या अन्य कोई गतिविधि न करें। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पशुओं को नदी से दूर रखें। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क स्थिति में हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

 

बांध ऋंखला में पानी की स्थिति (20 जून 2025, शाम 5 बजे तक):

खडकवासला – 2.46 TMC (83.95%) – वर्षा: 73 मिमी

पानशेत – 2.99 TMC (27.13%) – वर्षा: 116 मिमी

वरसगाव – 4.77 TMC (32.45%) – वर्षा: 113 मिमी

टेमघर – 0.70 TMC (10.84%) – वर्षा: 90 मिमी

कुल जलसंग्रह – 9.68 TMC (29.78%)

पिछले वर्ष इसी दिन – 4.62 TMC (12.43%)

वर्तमान जलप्रवाह (Inflow) – +1280 MCFT

सतर्कता के लिए अलर्ट पर प्रमुख एजेंसियां: पुणे महानगरपालिका, पुलिस आयुक्त कार्यालय, पीएमआरडीए, महावितरण, जिलाधिकारी व तहसील कार्यालयप्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Exit mobile version