Site icon Jan Bharat Samachar

महाराष्ट्र में आज से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा

Oplus_16777216

Spread the love

पुणे.महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ (MSBSHSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा कल, 24 जून से शुरू होने जा रही है। इस वर्ष कुल 1 लाख 2 हजार 660 विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। इनमें 10वीं के 34,562 और 12वीं के 68,098 विद्यार्थी शामिल हैं.

राज्य मंडळ के सचिव देविदास कुलाळ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। इस बार पूरक परीक्षा हर वर्ष की तुलना में पहले आयोजित की जा रही है। परीक्षा 24 जून से 16 जुलाई तक चलेगी, और इसे राज्य के 9 विभागीय मंडलों – मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, नागपुर, अमरावती, लातूर, छत्रपती संभाजीनगर, कोकण और नाशिक – में संपन्न कराया जाएगा।

परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का वर्गीकरण इस प्रकार है

10वीं के लिए:

छात्र: 24,245,छात्राएं: 10,316

तृतीयपंथी विद्यार्थी: 1

🔹 12वीं के लिए: छात्र: 45,144 छात्राएं: 22,953

तृतीयपंथी विद्यार्थी: 1

परीक्षा समय-सारणी:

सुबह की पाली में छात्रों को 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र सुबह 11:00 बजे वितरित किया जाएगा।दोपहर की पाली में 2:30 बजे तक पहुंचना होगा और प्रश्नपत्र 3:00 बजे दिया जाएगा।विद्यार्थियों को परीक्षा समय में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।इस बार प्रयोगात्मक, मौखिक व आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन पद्धति से दर्ज किए जाएंगे।

विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे राज्य मंडळ द्वारा घोषित अधिकृत समय-सारणी के अनुसार ही परीक्षा में उपस्थित रहें।

Exit mobile version