Site icon Jan Bharat Samachar

28 जून को ‘कॉन्फ्लुएन्स’ नृत्य प्रस्तुति

Spread the love

पुणे: भारतीय विद्या भवन और इन्फोसिस फाउंडेशन के सांस्कृतिक प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत ईश्वरी देशपांडे की एकल कथक नृत्य प्रस्तुति शनिवार, 28 जून 2025 को सायं 6 बजे भारतीय विद्या भवन के सरदार महादेव बळवंत नातू सभागार, सेनापति बापट रोड, पुणे में आयोजित की गई है। ईश्वरी देशपांडे, वरिष्ठ कथक नृत्यगुरु प्रेरणा देशपांडे की पुत्री और शिष्या हैं। इस कार्यक्रम में तबले पर ईशान परांजपे, संवादिनी पर यशवंत थिटे ,

पढंत पर कल्याणी गोखले

और गायन में शुभम खंडाळकर संगत करेंगे।भारतीय विद्या भवन और इन्फोसिस फाउंडेशन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह 250 वाँ कार्यक्रम है।सभी रसिकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, यह जानकारी भारतीय विद्या भवन, पुणे केंद्र के मानद सचिव प्रो. नंदकुमार काकिर्डे ने दी है।

 

Exit mobile version