Site icon Jan Bharat Samachar

खड़की पुलिस की तत्परता से महज 6 घंटे में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुणे: आज दोपहर जबरन लूटपाट करनेवाले वाले आरोपी को खड़की पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में गिरफ्तार किया। यह घटना आज दोपहर 12:30 बजे के करीब खड़की रेलवे स्टेशन के सामने, पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर घटी। इस मामले में आरोपी मुस्तफा उर्फ मुसा शरीफ कुरैशी (20 वर्ष) को गिरफ़्तार किया गया है ।

अधिक जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पीड़िता की गाड़ी के सामने रास्ता रोककर, पीड़िता को धारदार हथियार से धमकी देकर कान की सोने की बाली आरोपी ने छिनी की।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री दीपक फुलपगारे के मार्गदर्शन में, पुलिस उपनिरीक्षक श्री दिग्विजय चौगले के नेतृत्व में विशेष टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी ।

इसके बाद CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान मुस्तफा उर्फ मुसा शरीफ कुरैशी (20 वर्ष) के रूप में की गई, जो पहले में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल है।

खड़की पुलिस का सराहनीय कार्य

पुलिस उपनिरीक्षक दिग्विजय चौगले और उनकी टीम ने यह करवाई शुरू की ,इसके बाद बोपोडी चौक से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में शुरुआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।

Exit mobile version