Site icon Jan Bharat Samachar

खडकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MPDA के तहत आरोपी को एक साल के लिए बुलढाणा जेल में नजरबंद 

Spread the love

पुणे.पुणे खडकी पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले क्षेत्र में सक्रिय और कई आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी यश विजय चांदणे (उम्र 22 वर्ष, निवासी पठाण चाळ, बोपोडी, पुणे) के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते महाराष्ट्र प्रतिबंधक अधिनियम (MPDA) के अंतर्गत उसे एक वर्ष के लिए बुलढाणा मध्यवर्ती कारागृह में नजरबंद किया गया है।

पुणे शहर के पुलिस आयुक्त मा. श्री अमितेश कुमार के आदेशानुसार आरोपी यश चांदणे की लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था को बाधित करने की प्रवृत्ति को देखते हुए दिनांक 16 जून 2025 को MPDA के तहत नजरबंदी आदेश जारी किया गया था।

इस आदेश की दिनांक 19 जून 2025 को अमल में लाते हुए खडकी पुलिस स्टेशन की टीम ने संगठित, शांतिपूर्ण और पूर्णत: वैधानिक रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया

यह कार्रवाई  मा. श्री अमितेश कुमार – पुलिस आयुक्त, पुणे शहर,मा. श्री रंजनकुमार शर्मा – सह पुलिस आयुक्त,मा. श्री मनोज पाटील – अपर पुलिस आयुक्त, पूर्व विभाग ,मा. श्री हिंमत जाधव – पुलिस उपायुक्त, परिमंडल ४,मा. श्री विठ्ठल दबडे – सहायक पुलिस आयुक्त, खडकी विभाग,मा. श्री दिलीप फुलपगारे – वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, खडकी पुलिस स्टेशन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में खड़की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप फुलपगारे,पुलिस उपनिरीक्षक दिग्विजय चौगले,पो.ह.वा. बी.डी. शेवरे, महिला पुलिस अंमलदार स्वाती म्हस्के (सर्विलांस विभाग),पो.शि. विकास धायतडक,महिला पो.ह.वा. जया थिटे,पो.ह.वा. नवनाथ शिंदे में किया।

Exit mobile version