Site icon Jan Bharat Samachar

भाजपा पदाधिकारी ओंकार कदम और प्रमोद कोंढारे की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

आज गुलाबो गैंग की सभी महिलाओं ने भवानी पेठ रामोशी गेट चौक पर भाजपा पदाधिकारी ओंकार कदम और प्रमोद कोंढारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूता मारो विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रमोद कोंढारे और ओंकार कदम के पोस्टर पर जूता मर कर विरोध प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया। साथ ही नारेबाजी करते हुए कहा भाजपा का दुर्योधन एक बुरा शासन है। इन्हें कड़क से कड़क सजा दो। इस मौके पर गुलाबो गैंग की संगीता तिवारी, शोभा पणिकर, सोनिया ओवल, सुनीता नेमुर, रजिया बेलारी, पपीता सोनावणे, मनीषा गायकवाड, रेनू भिलारे, कीर्ति ओसवाल, नीता कुलकर्णी सहित गुलाबो गैंग की वरिष्ठ महिलाएं एवं युवतियां एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

https://youtu.be/5Ic2vxMk01o?feature=shared

यह विरोध प्रदर्शन पुणे महानगरपालिका की महिला अधिकारियों और पुणे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के विरोध में किया गया। भाजपा पदाधिकारी प्रमोद कोंढारे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद सभी पुणेकर इसका विरोध कर रहे हैं. इसलिए गुलाबो गैंग महिलाओं ने मांग की कि भाजपा और पुलिस प्रमोद कोंढारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसे गिरफ्तार किया जाये।

Exit mobile version