Site icon Jan Bharat Samachar

‘पुणे की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेंगे’ — केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल

Spread the love

पुणे.  केंद्रीय नागरी हवाई वाहतूक व सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा कि पुणे की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान को और अधिक स्पष्ट और सशक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

बालगंधर्व रंगमंदिर की 57वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मोहोल ने कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार के बावजूद नए नाट्यगृहों की संख्या नहीं बढ़ी। उन्होंने बताया कि महापौर रहते हुए बालगंधर्व रंगमंदिर के विस्तार की योजना बनाई गई थी, जो कोरोना महामारी के कारण रुक गई। लेकिन अब उपनगरों में नए नाट्यगृह स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।अपने जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बैंक की नौकरी से पहले उन्होंने रस विक्रेता के रूप में काम किया, और कुश्ती के लिए कोल्हापुर में प्रशिक्षण लिया। खेल से मिले अनुशासन और संघर्षशीलता ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव का कार्यकर्ता होना उनकी असली पहचान है और सार्वजनिक जीवन में सफलता संयम, विचार और जिम्मेदारी निभाने से ही मिलती है। मंत्री पद की जिम्मेदारी से उनका जीवन बदल गया है, पर अब सेवा के माध्यम से कुछ विशेष कर दिखाने का संकल्प है।

Exit mobile version