Site icon Jan Bharat Samachar

‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन

Oplus_16777216

Spread the love

मुंबई.मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा गर्ल’ और ‘बिग बॉस 13’ की लोकप्रिय प्रतिभागी शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केवल 42 वर्ष की थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर शेफाली को मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital में आपातकालीन स्थिति में भर्ती किया गया। इस दौरान उनके पति पराग त्यागी और उनके करीबी तीन लोग उनके साथ मौजूद थे। डॉक्टरों ने तत्परता से इलाज शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने उनके निधन की पुष्टि की है।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत “कांटा लगा” म्यूजिक वीडियो से की थी, जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। बाद में वह ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शोज़ में नजर आईं और उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

उनकी अचानक मौत से पूरा मनोरंजन उद्योग स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग इस खबर पर अविश्वास जता रहे हैं। अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Exit mobile version