Jan Bharat Samachar

भाजपा कोथरुड मध्य मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

पुणे : भारतीय जनता पार्टी कोथरुड मध्य मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज  की गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री ना. चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि भाजपा में पद केवल नाम मात्र का नहीं होता, बल्कि वह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिन्हें आज पद मिला है, उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

पाटील ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से प्रगति की है। लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह विकास और परिवर्तन की बातें जन-जन तक पहुंचानी चाहिए।

 

 

कोथरुड मध्य मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष निलेश कोंडाळकर के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में पुणे शहर भाजपा के सरचिटणीस पुनीत जोशी, गणेश कळमकर, उपाध्यक्ष नितीन शिंदे, कोथरुड दक्षिण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सावळेकर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. संदीप बुटाला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ना. पाटील ने आगे कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षमता को देखते हुए पद दिए जाते हैं। कई कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक का सफर तय किया है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को यह समझना चाहिए कि यह सेवा का माध्यम है, और जनता तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निलेश कोंडाळकर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ के साथ उनका राजनीतिक सफर बूथ युवा मोर्चा से शुरू हुआ था। उन्होंने मंडल सरचिटणीस से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। उसी प्रकार ना. चंद्रकांतदादा पाटील का विद्यार्थी परिषद से लेकर उच्च शिक्षामंत्री बनने तक का सफर प्रेरणादायक है। हमें दोनों नेताओं से प्रेरणा लेकर अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनता की सेवा का संकल्प लिया।

 

Exit mobile version