Site icon Jan Bharat Samachar

डॉ. उज़मा ए. शेख को “आउटस्टैंडिंग एजुकेटर अवॉर्ड 2025” 

Spread the love

पुणे:जेपीएसएम यूनिवर्सिटी (वाघोली) की डॉ. (प्रो.) उज़मा ए. शेख को शिक्षा क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों की उत्कृष्ट उपलब्धियों और सामाजिक सेवा के लिए “आउटस्टैंडिंग एजुकेटर अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ग्लोबल फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एंड फ्यूचर स्किल्स द्वारा 30 जून 2025 को पुणे के क्वार्टर गेट स्थित वायएमसी में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।डॉ. नितिन घोरपड़े के हाथो और यूनाइटेड किंगडम स्थित ग्लोबल नेटवर्क फॉर अकैडमिक रिसर्च एंड इनोवेशन तथा मेघालय की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी द्वारा भी उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया ।

यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर उत्कृष्टता, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण को मान्यता देता है। उनके प्रयासों ने कॉलेज, विश्वविद्यालय और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र सहित पुणे शहर की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक और गहरा प्रभाव डाला है। वे वैश्विक स्तर पर भी शिक्षा और समाज सेवा में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं।शैक्षणिक क्षेत्र से आगे बढ़कर, डॉ. शेख ने पुणे शहर में समाज के उत्थान और परिवर्तन के लिए शुरू की गई सात प्रमुख पहलों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स में भागीदारी की है जो शिक्षा और वास्तविक जीवन की समस्याओं के बीच की दूरी को पाटने का कार्य करते हैं।

Exit mobile version