Site icon Jan Bharat Samachar

पिंपरी पुलिस की कार्रवाई: मोक्का से जमानत पर छूटे कुख्यात आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

Spread the love

 

पिंपरी,  –
पिंपरी पुलिस स्टेशन की तपास पथक (जांच टीम) को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी बनावटी की पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी मोक्का अंतर्गत जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों सहाय्यक निरीक्षक दिगंबर अतिग्रे और टीम के अन्य पुलिस कर्मियों पो.अं. रोहित वाघमारे, गणेश काकड, झांबरे, तळपे, ढवळे ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंपरी के रेलवे पटरी के पास जाल बिछाकर आरोपी को धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस प्रकार है:
🔹 नाम: ओंकार उर्फ अण्णा बाळू हजारे
🔹 उम्र: 23 वर्ष
🔹 पता: मोरया हाऊसिंग सोसायटी, बिल्डिंग नंबर 2, रूम नंबर 401, वेताळ नगर, चिंचवड

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया:
🔸 1 देसी बनावटी की पिस्तौल
🔸 1 जिंदा कारतूस

आरोपी के खिलाफ दर्ज पूर्व अपराध:

  1. चिंचवड पुलिस स्टेशन – IPC 395 अंतर्गत FIR नं. 266/2020
  2. चिंचवड पुलिस स्टेशन – IPC 387, 392 अंतर्गत FIR नं. 123/2021
  3. चिंचवड पुलिस स्टेशन – IPC 392, 352 अंतर्गत FIR नं. 204/2021
  4. MIDC भोसरी – IPC 307 व शस्त्र अधिनियम 4, 25 अंतर्गत FIR नं. 356/2021

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कडलग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का संदेश गया है।

– रिपोर्ट: जन भारत समाचार

Exit mobile version