Site icon Jan Bharat Samachar

‘पुनीत बालन ग्रुप’ की ओर से जरूरतमंद छात्रों के लिए अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय का निर्माण 

Spread the love

पुणे : ‘पुनीत बालन ग्रुप’ की ओर से जरूरतमंद छात्रों के लिए शहर में शोभा रसिकशेठ धारिवाल के नाम से सभी सुविधा लैस अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय निर्माण किया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन ‘पुनीत बालन ग्रुप’के अध्यक्ष पुनीत बालन के हाथों किया गया। इस से जरूरतमंद छात्रों को अध्ययन के लिए अपने हक की जगह उपलब्ध होगी।

शिक्षा, क्रीड़ा , चिकित्सा, अध्यात्मिक आदि विविध क्षेत्रों में ‘पुनीत बालन ग्रुप’ द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। यह कार्य केवल पुणे शहर तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका विस्तार कश्मीर तक पहुंचा हुआ है। शिक्षा में पुणे राज्य का प्रमुख केन्द्र है। शहर में शिक्षा ग्रहण करने हेतु राज्य के कोने कोने से छात्र आते हैं। कई छात्रों को अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय का शुल्क भरना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे छात्र अच्छी शिक्षा लेकर अपने सपनों को पूरा कर सके इस हेतु से ‘पुनीत बालन ग्रुप’द्वारा अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। श्री वृध्देश्वर-सिध्देश्वर मंदिर देवस्थान ट्रस्ट मंदिर परिसर में 7 हजार 500 वर्ग फीट इतनी बड़ी जगह में दो मंजिला अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय निर्माण किया जाएगा। इसका भूमिपूजन पुनीत बालन के हाथों किया गया। इस समय आर्किटेक्ट शिरीष केंभावी, श्री वृध्देश्वर-सिध्देश्वर मंदिर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमंतराव बहिरट-पाटील, सचिव सुधीर दुर्गे, कोषाध्यक्ष शशिकांत भोसले, ट्रस्टी संजय सातपुते तथा वृद्धेश्वर चौपाटी के लाला गायकवाड़ उपस्थित थे।

कोट _ 

‘‘जिन छात्रों की आर्थिक परिस्थिति भले ही मजबूत न हो लेकिन वे बौध्दिक रूप से मजबूत होते है। राज्य के दूर दूर से पुणे में शिक्षा लेने आए हुए जरूरतमंद छात्रों के लिए अध्ययन कक्ष तथा पुस्तकालय में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा रोशन हो उठे इस हेतु एक दिया ही सही लगाने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। इस से देश की तथा समाज की सेवा करनेवाले छात्र तैयार होंगे यह विश्वास है। ’’

– पुनीत बालन (अध्यक्ष, पुनीत बालन ग्रुप)

Exit mobile version