Site icon Jan Bharat Samachar

भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पर भव्य धार्मिक आयोजन

Spread the love

पुणे: जैन धर्म के २२वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर श्री आदिश्वर महाराज मंदिर तथा श्री गोटीवाला ओसवाल जैन संघ की ओर से एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी संवरगुणाश्रीजी की सान्निध्यता में जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान नेमिनाथ का अभिषेक किया गया।

भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा को विविध रंग-बिरंगे पुष्पों से अत्यंत सुंदर रूप से सजाया गया था। मंदिर प्रांगण में भगवान की ६ फीट लंबी भव्य रंगोली बनाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

महिलाओं द्वारा रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की झिलमिलाहट से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के दौरान अनेक भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Exit mobile version