Site icon Jan Bharat Samachar

पिंपरी गांव में व्यावसायिक पर गोलीबारी, निजी अस्पताल में भर्ती

Spread the love

पुणे। पिंपरी गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गांव के एक स्थानीय व्यावसायिक पर अज्ञात बदमाश ने गोलीबारी कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घायल व्यावसायिक का नाम भावेश काकरणी है। बताया जा रहा है कि उन पर यह हमला एक सरगना चोर ने किया। आरोप है कि बदमाश ने काकरणी की गले की चेन लूटने की कोशिश की, और इसी दौरान उसने गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version