Site icon Jan Bharat Samachar

भाजपा के नेतृत्व में महापुरुष स्मारक सफाई अभियान एवं तिरंगा रैली का आयोजन, उत्तर भारतीय मोर्चा की सक्रिय भागीदारी

Spread the love

पुणे। भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे के नेतृत्व में वडगावशेरी विधानसभा के येरवडा फुलेनगर मंडल की ओर से महापुरुष स्मारक सफाई अभियान एवं तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महापुरुषों के स्मारकों की स्वच्छता, सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा ने इस अभियान में पूर्ण सामर्थ्य के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई अभियान में श्रमदान किया, बल्कि कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक सभी प्रयास किए। सभी ने एकजुट होकर तिरंगा रैली में भाग लिया और राष्ट्रध्वज के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए।

इस अवसर पर पंकज पांडे, नवनीत पांडे, सुभाषचंद्र मिश्रा, आदर्श दुबे, प्रवाशंकर शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग ॲड. सुरज दुबे द्वारा प्रदान किया गया, जिनके मार्गदर्शन और योगदान से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता और देशभक्ति से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, ताकि समाज में स्वच्छता, एकता और देशप्रेम का संदेश फैलाया जा सके।

Exit mobile version