चुनावताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

गणेश बिडकर पुणे महापालिका के महापौर?

परिणाम से पूर्व ही शहर में लगे ‘महापौर बिडकर’ के बैनर

Spread the love

पुणे.  पुणे महानगरपालिका चुनावों के परिणाम आने से पहले ही शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गणेश बिडकर को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में परिणाम से पूर्व ही ‘महापौर बिडकर’ के बैनर लगाए गए हैं, जिसमे पुणे महानगरपालिका का अगला महापौर बताया गया है। इन बैनरों को राजनीतिक चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

चुनावी रुझानों के अनुसार बीजेपी ने पुणे महापालिका चुनावों में निर्णायक बढ़त बना ली है, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार महापालिका पर बीजेपी का कब्जा होगा। इसी बीच, गणेश बिडकर के समर्थकों द्वारा लगाए गए बैनरों में उन्हें “महापौर बिडकर” संबोधित करते हुए उनकी जीत पर अग्रिम बधाइयाँ दी जा रही हैं।

गणेश बिडकर को बीजेपी ने प्रभाग क्रमांक 24 से मैदान में उतरे थे, जहां उनका मुकाबला शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार प्रणव ढांगरेकर से रहा। बिडकर के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोळ और कोथरूड विधायक चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी ने इस मुकाबले को हाई-प्रोफाइल बना दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!